बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)।ककरबई के समीप चकाडोरी आश्रम पर मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों की आयोजन के साथ-साथ आगामी यज्ञ का धर्म ध्वजा स्थापित किया गया।चकाडोरी धाम पर अखंड रामायण पाठ,सुंदरकांड पाठ,राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।विधि विधान से मंत्रउच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया।इसके साथ ही आगामी 12 मई से 20 मई तक होने वाले श्री राम महायज्ञ का धर्म ध्वजा पताका का पूजन किया गया।तथा धर्म ध्वजा पताका को स्थापित किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूजन आचार्य रविंद्र मिश्रा एवं मुकेश गौतम द्वारा कराया गया।इस अवसर पर हरिप्रकाश गुप्ता हाटी वालों ने कहा कि यज्ञ में उनके द्वारा एक कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा। सभी धार्मिक कार्यक्रम आश्रम के महंत राकेशदास जी महाराज की देखरेख में संपन्न हुए।इस मौके पर पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज,सुरेश कुमार मिश्रा,विधायक पुत्र राहुल राजपूत,एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा,सुशील गुप्ता क्रेशर वाले,महेश विदुआ,सीताशरण तिवारी,अनिल तिवारी,शिवनारायण शर्मा,प्रकाश द्विवेदी,अनुज कुमार द्विवेदी,रोहित द्विवेदी,अरविंद हाटी वाले,सरजूशरण पाठक,साहब सिंह,गोविंद प्रताप सिंह,रामप्रकाश समेले,सत्यप्रकाश तिवारी,प्रसिद्ध नारायण यादव,घनाराम मिश्रा,विष्णु महाराज,दीपू महाराज,मनोहर यादव,गिरिजा नंदन दीक्षित,नितिन मिश्रा,विनोद पाठक,प्रकाश गुप्ता, ब्रजकिशोर अवस्थी,कमलेश गिरी, विशाल द्विवेदी,विश्वनाथ लल्ला, प्रीतम यादव, कालीशरण गौतम,चंद्र प्रकाश द्विवेदी,शशिकांत तिवारी, अखलेश तिवारी,सार्थक नायक,हेमंत यादव,धर्मजीत यादव सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
