बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। बोर्ड परीक्षाओं और त्योहारों को देखते हुए गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में डीजे संचालकों को शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में सारी जानकारियां साझा की गई और डीजे संचालकों से स्पष्ट कहा गया कि परीक्षाओं को देखते हुए डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे साथ ही शादी विवाह से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों में आवश्यक होने पर स्वीकृति लेने के बाद ही डीजे बजाए जाएं महाशिवरात्रि पर्व पर भी अगर डीजे बजाए जाते हैं तो किसी भी प्रकार की अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई की जावेगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहां की कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जावेगी। इस दौरान डीजे संचालकों में रफीक खान,रविंद्र, देवेंद्र अग्रवाल,किशोरी लाल, सलमान सुनील कुमार,पवन, राहुल,रौनक,जितेंद्र,संदीप सहित पुलिस स्टाफ से कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव,सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,कांस्टेबल कृष्ण मुरारी त्रिवेदी,आशीष कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला,पुरूष स्टाफ मौजूद रहा।
