शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में बुधवार को नगर के शासकीय बालक हायर सेकेंडरी सीएम राइस स्कूल के छात्र छात्राओं को संस्था की प्राचार्य अल्का शुक्ला एवं उनके स्टाफ के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों को बांध सुजारा बांध का भ्रमण कराया गया। जहां पर बच्चों को बांध बनाए जाने से लेकर उसमें पानी रोकने और पानी को छोड़ने की तकनीकियों के साथ नदियों में किस प्रकार पानी का संग्रहण किया जाता है और नहरों के माध्यम से किस प्रकार सिंचाई की जाती है। यह स्कूली बच्चों ने बारीकी से समझा। वहीं सुजारा बांध पर बने पानी की फिल्टर पॉइंट का भी बच्चों ने अवलोकन किया। जहां पर स्कूली बच्चों ने बांध पर बने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल शोधन संयंत्र के समक्ष पानी की बर्बादी नहीं करने और न करने देने की शपथ ली।
1 मई से संस्था में आयोजित किया जा रहा समर कैंप
नगर घुवारा के सीएम राइज विद्यालय में 1 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शामिल छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, खो, खो, कबड्डी, आदि खेलों को नियमित कराया जा रहा है। ताकि खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं समर कैंप प्रभारी राजकुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में खिलवाए जा रहे सभी प्रकार के खेलों में स्कूली बच्चे रुचि लेते हुए खेल रहे हैं।
