बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अवस्थित सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों (महाशिवरात्रि, होलिका दहन, माह रमजान व ईद-उल-फितर) को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये हुए धर्मगुरुओं/ गणमान्य/ सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ जनपदीय स्तरीय शांति समिति बैठक कर सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।
मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।
गोष्ठी में मौजूद समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले जुलूस/शिवबारात आदि कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस प्रबंध करते हुए आगामी त्यौहार/पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
Please follow and like us:
