बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । एक दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार किया । उन्होंने कुंभ को ‘फालतू’ बताने वाले लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रया व्यक्त की। साध्वी ने कहा कि लालू वही हैं जिन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि पर शौचालय बनाने की बात कही थी। 144 साल के पवित्र कुंभ का अपमान करने का जवाब जनता देगी। साध्वी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। लेकिन आज तक इसके लिए माफी नहीं मांगी। साध्वी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सपा की हार का जिक्र करते हुए अयोध्या के सपा सांसद से इस्तीफे की मांग भी की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार पर टिप्पणी करते हुए साध्वी ने इंदिरा गांधी पर गोरक्षा आंदोलन के संतों पर गोलियां चलवाने और इमरजेंसी के दौरान सिखों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल और प्रियंका के कुंभ स्नान को लेकर कहा कि यह अच्छी बात है। लेकिन इसे राजनीतिक स्टंट न बनाए। साध्वी ने वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड की मांग का भी समर्थन किया। उनके इन बयानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
Please follow and like us:
