बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिसका खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
बताया गया है कि दमेला चौक निवासी अमित कटारे की मोटर साइकिल घर के बाहर खड़ी हुई थी।रात्रि के समय बदमाश द्वारा चंद सेकेंड में बाईक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही चोर की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी थी और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पकड़े गए शातिर बदमाश का नाम मुबारक खा टीला शिवगंज निवासी बताया गया है।पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई हैं।
Please follow and like us:
