बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
मऊरानीपुर जब बात वर्चस्व की हो तो हर कोई अपना वर्चस्व दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है।चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर।सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें दो सांड आपस में लड़ते झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं या फिर यू कहे कि वर्चस्क दिखाने को लेकर सड़क को जंग का अखाड़ा बना डाला।काफी लंबे समय तक चली वर्चस्व की जंग में किसकी जीत किसकी हार इसका फैसला तो नहीं हुआ। लेकिन जब तक जंग जारी रही तब तक राहगीरों ओर दुकानदारों की दिल की धड़कन बड़ी रही। क्योंकि उनको डर था कि कही इस जंग में उनकी दुकान,गाड़ी और वह खुद इसकी चपेट में न आ जाए।सांडो की जंग को शांत कराने के लिए कोई उन पर पानी फेंकता हुआ नजर आ रहा है तो लाठी का सहारा लेकर अलग करने का प्रयास करते हुए नजर आए।लेकिन वर्चस्व की लड़ाई सांडो को अलग कर पाना बेहद ही मुश्किल भरा काम था।करीब आधे घंटे तक चले इस युद्ध में जीत हार का फैसला तो नहीं हुआ।लेकिन भागते ओर बचते बचाते जरूर नजर आया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो बस स्टेंड का बताया जा रहा है।
Please follow and like us:
