शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/गुलगंज/ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय कौशल स्मृति राज्यस्तरीय ( लेदर बॉल) क्रिकेट टूर्नामेंट का 38 वा आयोजन आदर्श क्रिकेट क्लब गुलगंज के द्वारा किया जा रहा है जिसका उदघाटन कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहप्रभारी प्रशिक्षण विभाग मा. निधि चतुर्वेदी , मयंक डेवडियां, सुभाष असाटी के द्वारा किया गया जिसमें पहला मैच टीकमगढ़ और महोबा के बीच खेला गया जिसमें टीकमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया आयोजन कर्ता भरत चतुर्वेदी एवं रामकुमार मिश्रा ने बताया कि आदर्श क्रिकेट क्लब गुलगंज के द्वारा 38 वा आयोजन राधारमण स्टेडियम में किया जा रहा है कल का मैच बड़ामलहरा ओर सागर के बीच खेला जाएगा साथ ही 12 फरवरी को स्वर्गीय शिवओम अग्निहोत्री की स्मृति में एक दिन का महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट लखनऊ और ग्वालियर के बीच खेला जाएगा जिसके उदघाटनकर्ता मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला विधायक बिजावर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विधा हरिओम अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा इस दौरान टूनामेंट के अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल , सुरेश पाठक, बलराम रैकवार, वनवारी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शमीम खान , राहुल सिंह, प्रदीप राय, सर्वोत्म चतुर्वेदी, शुभम् शर्मा, संजय चतुर्वेदी सहित ग्रामवासी उपस्तिथि रहे
