शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा के अंतर्गत झमटुली मुख्य मार्ग से पुतरयान पहुंच मार्ग तक लगभग ढाई किलोमीटर का डामर रोड डाला गया,जिसकी कीमत 1 करोड़ 81 लाख 25 हजार है,लगाए गए बोर्ड के अनुसार में.संस्कार इंफ्रास्ट्रक्चर छतरपुर के द्वारा यह निर्माण कार्य किया गया है लेकिन हद तो जब हो गई कि दो दिन पहले इस निर्माण कार्य को पूर्ण किया गया और जो इसमें पूर्ण करने का बोर्ड लगाया गया है उसमें लगभग 8 माह पहले की तारीख में इस कार्य को पूर्ण बताया गया है, निश्चित तौर पर पीडब्ल्यूडी विभाग की मिली भगत से यह एक बड़ा खेल हुआ है जिसमें ठेकेदार अधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार हुआ है और ग्रामीणों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क को हाथ से उखाड़ कर इसका भ्रष्टाचार खोल दिया है, ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को भी इस घटिया सड़क की शिकायत की है।
