शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर। महाराजश्री रामकिंकर की स्मृति में आयोजित 22 वें परिणय यज्ञ में रविवार को जवाहर रोड स्थित कल्याण मण्डपम् में साधनहीन परिवारों की 11 कन्याओं के विवाह पूरी धूमधाम के साथ वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुए। बुंदेलखंड परिवार के जयनारायण अग्रवाल जय भैया द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह,सीजेएम सपना भारती, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद गुर्जर, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्यांशु गुप्ता, कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित अनेक अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विदाई में इन जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सभी सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह और सीजेएम सपना भारती, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद गुर्जर, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्यांशु गुप्ता,विधायक श्रीमती ललिता यादव,कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने महाराजश्री रामकिंकरजी के चित्र पर माल्यार्पण कर इस बाईसवें परिणय यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में सभी 11 जोड़ों के लिए स्वयंसेवकों की टोली को दायित्व सौंपे गए थे। एक एक कर वर वधु मंच पर आकर जयमाला डालते रहे और उनके विवाह संस्कार संपन्न कराने 3 मंडप सजाए गए थे जहां विद्वान पंडितों ने उनकी विवाह की रस्में विधि विधान से पूर्ण कराई। वर और वधु पक्ष के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें भोजन कराए गए।
समारोह में, एएसपी विक्रम सिंह, डीपीओ प्रवेश अहिरवार, एडीपीओ केके गौतम सहित अनेक अतिथियों ने सहभागिता कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। समारोह का संचालन प्रोफेसर सुमति प्रकाश जैन ने किया।।
इनका हुआ विवाह
आरती कुशवाहा पुत्री शंभू कुशवाहा सरानी दरवाजा छतरपुर संग सुनील कुशवाहा पुत्र स्व गोबिन्द कुशवाहा सरानी दरवाजा छतरपुर, कविता रैकवार पुत्री हरप्रसाद रेकवार बगौता छतरपुर संग विजय रैकवार पुत्र स्वामी प्रसाद रैकवार विश्वनाथ कालोनी छतरपुर, आरती कुशवाहा पुत्री पार सिंह कुशवाहा ग्राम सींगोन जिला महोबा संग अनिल कुशवाहा पुत्र धनीराम कुशवाहा ग्राम छिरावल छतरपुर, नेहा जाटव पुत्री मदन गोपाल जाटव टोरिया मुहल्ला छतरपुर संग लोकेन्द्र जाटव पुत्र जगदीश जाटव ग्वालियर, आरती राय पुत्री प्यारे लाल राय ग्राम गढा, गुलगंज जिला छतरपुर संग संतोष कुमार राय पुत्र हरिशंकर राय सडवा छतरपुर, पूनम आठिया पुत्री धनीराम आठिया हीरापुर सागर संग बड्डाई चढ़ार पुत्र चेतराम चढार ग्राम अंधियारा छतरपुर, प्रियंका सेन पुत्री सियाराम सेन टोरिया मुहल्ला, छतरपुर संग मुकेश कुमार सेन पुत्र नरेश बरार नन्नू सेन सटई रोड छतरपुर, सपना अनुरागी पुत्री गोबिन्द दास अनुरागी अमानगंज मुहल्ला छतरपुर संग धर्मजीत अनुरागी पुत्र गुलजारी लाल अनुरागी बरद्वाहा छतरपुर, आशा कुशवाहा पुत्री बिहारी कुशवाहा खिरी छतरपुर संग आनंद कुशवाहा पुत्र पुरुसोत्तम कुशवाहा पठापुर रोड छतरपुर, वर्षा चोटाले पुत्री राजेश चोटाले सौरा रोड छतरपुर संग कल्लू बरार ग्राम महुवा जिला महोबा और पूनम रैकवार पुत्री मुन्नी लाल रैकवार चंदला छतरपुर के साथ नरेन्द्र रैकवार पुत्र महादेव रैकवार देरी रोड छतरपुर का विवाह संपन्न हुआ।
विदाई में मिली ये भेंट
बेटी को विदाई में बुंदेलखंड परिवार द्वारा भेंट में गददा, रजाई, कवर सहित 2 तकिया, बेडशीट, कुल 23 बर्तन जिसमें 4 थाली 8 कटोरी, 4 चम्मच, परात, 2 बोगनिया, बड़ी चम्मच, 4 गिलास, मशालदानी, पकड, स्टील लोटा, छिलनी, चाकू, जग, बाल्टी, चाय हत्था, कड़ाही, झरिया, आटा डिब्बा और किसनी शामिल है। कपड़ों में 5 साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, अंडरवियर, बनियान, पेंट, शर्ट, रुमाल और मोजा के अलावा आर्टीफिशियल आभूषण में पायल, बिछिया, हारसेट, चूड़ीसेट तथा चप्पल, सामान सहित श्रृंगारदान के साथ ही रामायण जी एवं श्री रामकिंकर महाराज जी का चित्र प्रदान किया गया।
