बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
जालौन।अवैध खनन व ओवरलोडिगं को लेकर एसडीएम ने सुबह उरई मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने बालू लदे 4 ओवरलोड व बगैर रायल्टी के पकड़ लिया है तथा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है तथा इसकी जानकारी खनन व परिवहन विभाग को दे दी है। उपजिलाधिकारी विनय मोर्य को लगातार सूचना मिल रही थी कि नगर से बालू के ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। मिल रही सूचना की हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी ने रविवार की सुबह करीब 5 बजे उरई मार्ग पर अकोढ़ी दुबे से देवनगर चौराहे तक चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टीम 4 बालू के ट्रकों को पकड़ लिया है। पकड़े गये ट्रक चालकों से जब आवश्यक प्रपत्र मांगे तो वह खनिज रायल्टी के प्रपत्र नहीं दिखा पाये। आवश्यक कागजात न दिखाने पर उन्हें कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करने के परिवहन विभाग व खनन विभाग को सूचना दी है।
