बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । जनपद के चरखारी नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अमरजीत ने तालाबों के किनारे अवैध रूप से चल रही मछली बिक्री पर कड़ी कारवाई की है। उन्होंने सभी मछली विक्रेताओं को रामनगर स्थित निर्धारित मछली बाजार में स्थानांतरित होने का आदेश दिया है। वर्ष 2002 में मत्स्य विभाग ने रामनगर में 10 दुकानों का निर्माण कराया था, जिन्हें 500 रुपये मासिक किराए पर विक्रेताओं को आवंटित किया गया था। हालांकि, आवंटन के बाद से न तो किसी ने किराया जमा किया और न ही वहां व्यवसाय शुरू किया। इसके बजाय विक्रेता तालाबों के किनारे ही मछली बेचते रहे। तालाब के किनारे मछली काटने और उसके अवशेष को तालाब में फेंकने से जल प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद ईओ अमरजीत ने कार्रवाई करते हुए सभी विक्रेताओं को तालाब के किनारे से हटने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि दुकानों के पुनः आवंटन के लिए कई बार सूचना प्रकाशित की गई, लेकिन कोई बोली नहीं लगी। उन्होंने विक्रेताओं से आग्रह किया है। कि वे निर्धारित शर्तों के साथ दुकानों का आवंटन कराएं और रामनगर मछली बाजार में ही व्यवसाय के जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि तालाब किनारे मछली बेचते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
Please follow and like us:
