बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
प्रतीक्षालय निर्माण में घटिया गुम्मा,मटेरियल लगा रहे ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं?
गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय इस समय गंभीर अनियमिताओं का अड्डा बना हुआ है। जिससे मरीजों और आमजन को चिकित्सा की सुविधा से लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और यह सब यहां तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से लेकर जिले के चिकित्सा अधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही न करना जनता और उत्तर प्रदेश सरकार को धोखा देना साफ जाहिर हो रहा है बताते चलें गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रतीक्षालय निर्माण का काम जो हो रहा है 7 फरवरी 25 को इस निर्माण काम में मापक से बहुत ही घटिया किस्म का गुम्मा उपयोग किया जा रहा है। इसको लेकर मीडिया के लोगों ने डिप्टी कलेक्टर गरौठा को फोन पर सूचना दी जिस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय को निर्देशित किया की इस घटिया काम को देखकर रुकवा दिया जाए लेकिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने यह काम नहीं रुकवाया इससे लग रहा है स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे प्रतीक्षालय तीमारदारों से लेकर मरीजों के लिए खतरा की घंटी बजा रहा है यह काम ग्रामीण अभियंत्रण सेवा झांसी द्वारा किया जा रहा है और भारी कमीशन खोरी के चक्कर में यह काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है दूसरी तरफ यहां पर बताया गया है कि झांसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के लोगों ने गुरसराय में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर मरीजों को जो एम्बुलेंस आपातकाल में झांसी आदि जगह रेफर होकर जाती है वह इसी प्राइवेट हॉस्पिटल की एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग के सरकारी स्टाफ से मिलकर जाती है। और अपने प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है। तो दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय से लेकर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी योजनाओं का लाभ पिछड़े गुरसरांय,गरौठा क्षेत्र के लोगो नहीं मिल पा रहा है क्योंकि गुरसरांय सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के ब गुरसरांय से लेकर जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के चलते गुरसरांय में एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड की दुकान पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अधिकारियों ने लिखा पड़ी में शासकीय दर पर कानूनी दाब पेंच बचाने का तरीका है इस अल्ट्रासाउंड मशीन में भारी फीस लेकर जहां अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है वही अल्ट्रासाउंड के तार एक महिला संविदा चिकित्सक जो बामौर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है से जुड़े हुए हैं और गुरसरांय बस स्टैंड पर हॉस्पिटल अपना प्राइवेट खोले हुए हैं जिसके चलते बामौर क्षेत्र से लेकर गुरसरांय क्षेत्र की डिलीवरी आदि महिला संबंधी इलाज सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड ना होते हुए भी धडल्ले से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा है सीएमओ झांसी से जब फोन पर इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा संविदा कर्मी प्राइवेट हॉस्पिटल चला सकता है तब उनसे कहा ड्यूटी दौरान भी तो उन्होंने बताया इसको मैं देखूंगा यहां पर स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं का मजाक उड़ाया जाना चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहीं ना कहीं सुविधा शुल्क के चलते जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस प्रकार यहां मरीजों के साथ जानबूझकर पैसा कमाने के चक्कर में परेशानी पैदा की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी कार्रवाई न कर लग रहा है खुला संरक्षण दे रहे हैं। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्रवाई की पहल की है।
