बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संकल्पों को समर्पित कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन 12 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा।जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रहीं है।उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के झांसी अंचल के संयोजक एवं बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि कुरैठा महोत्सव का आयोजन विगत पंद्रह वर्षों से किया जा रहा है।विगत तीन वर्षों से इसको सांस्कृतिक महोत्सव का रूप दिया गया है।इसका शुभारंभ 12 फरवरी को होगा जिसमें भव्य कलश यात्रा निकल जाएगी।13 फरवरी से 20 फरवरी तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें विश्व विख्यात कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे ।कथा का समय अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। महोत्सव में यज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि विश्व विख्यात भागवत आचार्य पंडित श्याम सुंदर पाराशर वृंदावन में पाराशर आध्यात्मिक विद्यापीठ का संचालन करते हैं, जिसमें सैकड़ों बच्चों को गुरुकुल पद्धति से धर्म अनुकूल श्रीमद् भागवत कथा की शिक्षा एवं पांडित्य की शिक्षा दी जा रही है। कथा संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनता को धर्म से जोड़ना एवं धर्म के प्रति आस्था बनाए रखना तथा युवा पीढ़ी को भक्ति एवं संस्कृति की प्रेरणा कुरैठा महोत्सव के माध्यम से प्रदान करना है। जिससे युवा पीढ़ी धर्म के प्रति जागरूक हो सके।यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों एवं धर्म प्रेमी जनों से दुर्लभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की बात कही।इस मौके पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह परिहार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी,हरपाल सिंह परमार,नरोत्तम सिंह हल्के प्रधान रियां, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, अनिल तिवारी पूर्व प्रधान जखौरा, देवेन्द्र सिंह राजू सेंगर रानापुरा,चंद्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर,गोविंद प्रताप सिंह सिया,राम प्रकाश सिंह चौहान,सुनील सिंह चौहान, माना सिंह प्रधान गोकुल,सूरज सिंह,मृगेन्द्र सिंह परिहार, हरनाथ सिंह,कल्याण सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह प्रधान घटियारी, श्री राम विश्वकर्मा,कृष्णपाल सिंह,निहाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
