बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
उरई। जिला क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी डीसीए जालौन द्वारा आयोजित पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहे जेसीसीएल जूनियर क्रिकेट चैंपियन लीग का सीजन 1 के चौथे दिन उरई से कालपी को 260 रनों से हराया जिसमें उरई के श्रेयांश132 रन बनाए.
मैच के मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आईआरएस शंभू दयाल चौधरी सदस्य बुंदेलखंड विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए उरई ब्लू ने निर्धारित 30 ओवरों में 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें उरई के श्रेयांश ने अकेले ही 94 गेंद में 25 चौकों की मदद से 132 रन की शतकीय पारी खेली, और लक्ष्य ने 64 रन जुटाए, कालपी की ओर से गेंदबाज वंश और कुशाग्र ने एक एक विकेट लिया, जवाब में खेलने आई कालपी मात्र 55 रन बना कर ऑल आउट हो गई जिसमें जिसमें कालपी के बल्लेबाज हिमांशु ने 19 रन और कृष्णा ने 12 रन बनाए, उरई के गेंदबाज जय आदित्य राज समर ने तीन-तीन विकेट लिए और यह मुकाबला उरई ब्लू ने 260 रनों से जीत लिया इस मैच में 132 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयांश को दिया गया। मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्यामबाबू, टूर्नामेंट कनवीनर विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी, सचिव विकास कुमार, संयुक्त सचिव हरेंद्र विक्रम सिंह, डीसीए के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट राजेंद्र लल्ला, उदयवीर सिंह, डॉ राकेश रंजन शर्मा, राजकुमार ओमवीर, कमल सैनी, रिक्की सिंह, उपस्थित रहे।
