बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
उरई/जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्य कारिणी जनपद जालौन द्वारा नव निर्वाचित ब्लाक इकाई कार्य कारिणी रामपुरा को ब्लाक संशाधन केंद्र टीहर (रामपुरा) में शपथ दिलाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि अजीत सिंह सेंगर ब्लाक प्रमुख रामपुरा, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद-जालौन के यशस्वी जिलाअध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा , जिलामंत्रीश्री नरेश निरंजन रहे। नवीन कार्यकरणी को शपथ दिलाई गई शपथ समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह ने कहा की हम हमेशा शिक्षक हित मे कार्य करूंगा और विद्यालयों में कायाकल्प को प्रथम बरियता दूंगा ,शपथ समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र ने कहा नई कार्यकरणी ब्लॉक के शिक्षको के हित मे कार्य करेगी किसी भी शिक्षक का शोषण नही होने देगी ,जिला मंत्री नरेश निरजन ने कहा संगठन का उद्देश्य ही शिक्षक हित मे कार्य करना ,शपथ समारोह में आये सभी शिक्षको को नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे दी गयी जिम्मेदारी के लिए में दिन रात एक करदूंगा शिक्षको का शोषण बर्दास्त नही करूंगा उन्होंने कार्यक्रम में आये ब्लॉक के सभी शिक्षको, शिक्षकायो का आभार प्रगट किया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष समाधिया ,जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द श्रीवास्तव रहे तथा ब्लाक इकाई रामपुरा के संरक्षक कप्तान सिंह तोमर, राम मोहन वाजपेयी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, उदय करन राजपूत पूर्व मंत्री, राजेन्द्र वर्मा पूर्व मंत्री, हरिओम द्विवेदी ,सुशील श्रीवास्तव ने उपस्थित रहे इस नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लाक रामपुरा के अध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र चतुर्वेदी , मंत्री अरविन्द वर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रशांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री राहुल पटेल , संयुक्त मंत्री श्री शैलेन्द्र विक्रम ने शपथ ग्रहण की l कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री अवधेश मिश्रा, संकल्प मिश्र, अवधेश कुमार, मयंक दुबे,हरिओम साहू, राखी राठौर, सायरा बानो, अल्का श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी, विनय कुमार ,विनय गुप्ता, अनिल कुमार ,अखिलेश सोनी, विनयशंकर, सौभाग्य दीक्षित, अभिषेक मिश्रा , शिशुपाल दोहरे, राजेश कुशवाहा,अमित द्विवेदी, दीपक चौहान, कोमल सिंह, बालेंद्र राजपूत समेत लगभग 200 शिक्षक शिक्षकाये उपस्थित रही।
