बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कबरई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 20 वर्षीय युवक ने 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति के बाहर जाने का फायदा उठाते हुए आरोपी राकेश अहिरवार रात के समय मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा। फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। जब आरोपी छत के रास्ते घर में घुस आया। उसने महिला को पकड़कर मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पति के वापस आने पर दोनों थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीओ सिटी दीपक दुबे के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कारवाई कर रही है।
Please follow and like us:
