शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष से बुधवार को राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी, डिप्टी कलेक्टर आयुष जैन, एसएलआर आदित्य सौनकिया, औषधी निरीक्षक, फूड सेफ्टी अधिकारी, खनिज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और जिलेभर के एसडीएम, तसीलदार व्ही.सी. के माध्यम से जुड़े रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने एसडीएम एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दिए कि समन्वय से मिठाइयों की दुकानों पर अगामी त्यौहारों के मद्देनजर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें और नमूने अमानक स्तर के पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। साथ ही ड्रग इंस्पेकटर के समन्वय से मेडिकल स्टोरों की भी निरंतर जांच करें।
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, आधार से खसरा लिंकिंग एवं वसूली के संबंध में समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन तहसीलों में स्थिति की ठीक नहीं है वहां राजस्व अधिकारी ध्यान दें। उन्होंने कहा बकायादारों की सूची बनाकर राजस्व कर की वसूली कराएं और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाहियां करें।
गिरदावरी का कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
अवैध खनन और परिवहन पर निरंतर कार्यवाही जारी रखें
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत रबी मौसम के लिए गिरदावरी का कार्य समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम किसान पोर्टल के आवेदनों की सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन एवं परिवहन के लिए खनिज अधिकारी एवं आरटीओ को समन्वय के साथ निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वेटलैंड्स के निर्धारण एवं सत्यापन के दिए निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि उच्चतम न्यायालयों के निर्देश के पालन में वेटलैंड्स का निर्धारण एवं सत्यापन का कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए गए। छतरपुर जिले के कुल 424 वेटलैंड का सीमांकन 28 फरवरी तक किया जाना है। वैटलैंड्स का स्थल निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जमा किया जाना है। इस संबंध में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं पटवारियों को इस मोबाइल एप्लीकेशन की प्रक्रिया बताई गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयसीमा के अंतर्गत सीमांकन कर जानकारी भरने के निर्देश दिए।
