शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बिजावर विधानसभा व बसारी जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस गांवो को जोडती हुई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) जिसमे गुङपारा से कटारा, दिदौनिया से कटारा, कोडन से पिपरिया, मैन रोड से पुतरयान, टपरियन से दिदौनिया व मेन रोड से बरदयाऊ को जोङने वाली पक्की सङक देखकर ग्रामीण क्षेत्र मे जनता मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपार खुशी दिख रही है।
हरपुरा गांव के 75 वर्षीय कल्लू पटेल ने बताया कि हमने कभी गांव मे डामर देखा नही जो आज हमे मोदी के राज मे देखने मिल गया। कोडन गांव के 78 वर्षीय चेनू पटेल ने बताया कि जो असंभव था वह भी संभव हो गया। बिजली,पानी व सङक गांव-गांव तक पहुंच गई।
वही बरदयाऊ गांव के 85 वर्षीय नवल पटेल व 75 वर्षीय फद्दा पटेल ने गांव-गांव सङक जोडने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। बोले मोदी ने देश का चहुंमुखी विकास हमारे सपनो को अपनो मे बदल दिया। छोटे-छोटे गांव मे बिजली, पानी, पक्के मकान, पक्की सडके व स्कूल आदि हमे देखने मिल रहा है। मोदी का बहुत बहुत धन्यवाद।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह परमार ने समस्त ग्रामीणो की तरफ से गांव-गांव को जोङने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का दस गांव तक पक्की सङके होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्हौने कहा छोटे-छोटे गांवो मे बिजली, पानी, आवास, पक्की सडके, सरकारी स्कूल, फ्री राशन आदि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने असंभव को संभव कर दिया। इस चहुंमुखी विकास को देखकर जनता सदैव आपके गुण गाती रहेगी।
