बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । जिले के अजनर थाना में मूंगफली क्रय केंद्र बी- पैक्स अकौना केन्द्र प्रभारी एवं सचिव के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आरोप है कि ऑनलाइन ऑफलाइन क्रय पंजिका में अंतर एवं अनियमितताओं का आरोप है। इससे अन्य मूंगफली क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप देखा जा रहा है। मामले में जिला प्रबन्धक पीसीयू/अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील सदर महोबा कमलेश कुमार पुत्र रामनारायण ने अजनर थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता महोबा द्वारा मूंगफली क्रय केन्द्र बी-पैक्स अकौना में केन्द्र प्रभारी एवं सचिव द्वारा की गई अनियमितता मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये गये है। कहा कि जांच आख्या के अनुसार अशोक कुमार मूंगफली क्रय केन्द्र प्रभारी बी-पैक्स अकौना एवं प्रेमन्द्र सचिव बी-पैक्स अकौना द्वारा मूंगफली खरीद में आनलाइन एवं आफलाइन क्रय पंजिका में अन्तर, दैनिक रिपोर्ट में कुल खरीद को छिपाने की अनियमिततायें बरती गई है। कहा कि क्रय नीति एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया गया तथा मनमाने तरीके से खरीद की गई । कहा कि एक दिन में नियमों के विपरीत 50 कृषकों से 1047.55 कुन्तल की खरीद की गई, जो संदिग्ध है। कृषकों को खरीद के उपरान्त भी मूंगफ़ली की पावती/ सिक्स आर नहीं दी गई। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक कुमार मूंगफली क्रय केन्द्र प्रभारी बी-पैक्स अकौना एवं प्रेमचन्द्र सचिव बी-पैक्स अकौना के सुसंगत धारा 319(2), 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया है।
Please follow and like us:
