
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। शुक्रवार को मप्र कांग्रेस के सचिव एवं दतिया के सह संगठन प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर ने सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ली।इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बहुत अत्याचार हुए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब की जन्म स्थली महू में 27 जनवरी को बड़ी रैली आयोजित की गई।रैली में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी पहुंचेगी और भाजपा को चेतावनी देंगे।आप सभी अधिक से अधिक संख्या में रैली में भागीदारी सुनिश्चित करें।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सहसंगठन प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर का फूल मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सेवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष थरेट राम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इन्दरगढ़ हरि मोहन गुर्जर, रामानन्द शर्मा, जसवंत सिंह बघेल, जनवेद सिंह कुशवाहा, राजेंद्र नोनोरिया, मोतीराम सरपंच, एन डी, प्रजापति, बिवेक पाल जनपद सदस्य, राजेन्द्रसिंह परमार, बदनसिंह, नवनीत महंत, मंगल सिंह, बदनसिंह, ज्ञानसिंह राजपूत, कमल किशोर शर्मा,जीतू शाक्य आदिकार्यकर्ता उपस्थित रहे।