इंदरगढ़- आज नगर इंदरगढ़ में मां शीतला के दरबार से शीतला माता चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा का शुभारंभ मां जगत जननी शीतला मां के मंदिर से शुरू हुआ चुनरी यात्रा में अंशुल दातरे द्वारा बताया गया की मां को 101 फुट लंबी चुनरी भक्तों के द्वारा मां रतनगढ़ माता को समर्पित की जाएगी चुनरी यात्रा शीतला माता मंदिर के प्रांगण से ठीक 12:00 बजे रतनगढ़ धाम के लिए पैदल चलकर सैकड़ो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ उमंग और उत्साह लेकर रतनगढ़ मां के जयकारों के साथ रवाना हुई रास्ते में जगह-जगह दुकानदारों और भक्तों ने पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया चुनरी यात्रा दोर जौनिया रेट भावापुरा होते हुए मर सैनी के रास्ते रतनगढ़ धाम पहुंचेगी रास्ते में भंडारे एवं जलपान की व्यवस्था में के भक्तों द्वारा की गई कल सुबह मां रतनगढ़ के चरणों में चुनरी यात्रा समर्पण की जाएगी ,चुनरी यात्रा के संयोजक अंशुल दायरे के साथ हरिओम तिवारी पप्पू शर्मा पिंटू व्यास सुरेंद्र दातरे भोले झा वाले महाराज अभिषेक ठाकुर के साथ सैकड़ो नर नारी चुनरी पड़कर उत्साह के साथ रतनगढ़ की ओर पैदल रवाना हुए
