बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
- राजेंद्र यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष एवं अजय लिटोरिया तहसील अध्यक्ष निर्वाचित
भांडेर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भांडेर की कार्यकारिणी निर्वाचित की गई । जिसमें निर्वाचन अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत दुबे प्रधानाध्यापक एवं पर्यवेक्षक के रूप में राजेश पैंकरा उपस्थित रहे। निर्वाचन समय सारणी अनुसार क्रमबद्ध तरीके से संपन्न हुआ एवं सभी दायित्वों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें तहसील अध्यक्ष अजय कुमार लिटोरिया, तहसील सचिव प्रवीण कुमार राजोरिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप शाक्य, उपाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, सचिव धर्मेंद्र कुमार भारती एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उमेश सोनी, राघवेंद्र साहू, सुशील नामदेव एवं संजय यादव को निर्वाचित किया गर्या इसी प्रकार ब्लॉक भांडेर की कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष, अनिल श्रीवास्तव सचिव, सतीश कुमार दांतरे कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राजीव कुमार गुप्ता सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य संजीव नामदेव, मोहर सिंह पाल, रवि चतुर्वेदी एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित संपूर्ण प्रदेश की जिला इकाइयों के माध्यम से नगर ध्महानगर, विकासखंड एवं तहसीलों के संपन्न किए जा रहे निर्वाचन की प्रक्रिया संभाग इकाइयों के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारिओं के निर्देशन में, प्रान्त के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर, संगठन की नियमावली के अनुरूप, प्रसारित, तथा निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपूर्ण प्रदेश में, उक्तानुसार निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है स प्रत्येक स्तर के समस्त कार्यकर्ता, सोंपे गए दायित्व के अनुरूप, हर संभव संगठन को सशक्त, विस्तारित तथा प्रभावी बनाने के लिए, निर्वाचन रूपी यज्ञ में, अपनी अपनी भूमिका का पारदर्शी एवं ठीक प्रकार से, निर्वहन कर रहे हैं। इस हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
