
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। उनाव मंडल के ग्राम सरसई व पिपरउआ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भानु ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वहारा वर्ग की पार्टी होकर संविधान को मानने वाली एकमात्र पार्टी हैं। वरिष्ठ अतिथि सनत पुजारी ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान की झुकी झोपड़ी की इंसान की चिंता करने वाली सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उनाव मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा घरावा ने बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार 2015 से संविधान गौरव दिवस मना रही है। हमारी ही सरकार में बाबा भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाने का काम हमारी सरकार में हुआ बल्कि कांग्रेस ने सदैव संविधान को कमजोर करने का काम किया। कार्यक्रम को मुकेश पाठक ने भी संबोधित किया इस अवसर पर बहादुर राजपूत राघवेंद्र चौधरी विशाल यादव रामरतन यादव अतर सिंह कुशवाहा मैथिलीशरण गुप्त अतुल शर्मा अशोक अहिरवार सरपंच रईस यादव रामानंद मिश्रा सुनील समाधिया आदि लोग उपस्थित रहे।