बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
बड़ौनी। सी.एम.राईज शा.उ.मा.वि. बड़ौनी में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट सहित एक सैकड़ा छात्र-छात्राएं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। स्पोर्ट्स टीचर वी.आर.शाक्य एवं शिक्षक मुकेश शर्मा ने सूर्य नमस्कार एवं योग की विभिन्न क्रियाओं का विधिवत् संचालन कराया। शिक्षक विजय शंकर स्वर्णकार ने विवेकानंद जी के जीवन का परिचय विस्तारपूर्वक सभी के समक्ष रखा।विद्यालय के प्राचार्य शहजाद खान ने अपने संबोधन में कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के प्रति समर्पित रहा।

हमें भी उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वयं को राष्ट्र और भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए तैयार करना चाहिए।योग,व्यायाम से अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना चाहिए। 15 एम पी बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल डी.एस. वर्मा एवं एडम ऑफीसर कर्नल आकाश शर्मा के निर्देशानुसार विद्यालय के एनसीसी ऑफीसर देवेन्द्र कुमार सिलारपुरिया ने ‘‘विवेकानंद जी के जीवनमूल्य‘‘ बिषय पर एनसीसी कैडेट्स का एक ‘‘क्विज‘‘ का आयोजन किया गया,क्विज के निर्णायक की भूमिका का निर्वहन विद्यालय के प्राचार्य शहजाद खान एवं स्पोर्टस टीचर वी.आर.शाक्य द्वारा किया गया, सूर्य नमस्कार में संतोष कुशवाहा, सुनील सक्सेना, सतीष अहिरवार,रोहित राजपूत, प्रीति कुचिया, नीरज जैन, राजकुमारी गुप्ता, राज्यानंद गौतम,विनय पाण्डेय, अभिनव श्रीवास्तव,सीमा सेंगर,ममता गुप्ता, सरिता रहांगडाले आदि उपस्थित रहे।
