
- संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। शिक्षा विभाग के डाइट परिसर में लघु वेतन कर्मचारी संघ का नव वर्ष मिलन समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश रावत द्वारा किया गया। इसी मौके पर ब्लॉक तहसील एवं जिले के पदाधिकारी को संघ के विभिन्न पदों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें कैलाश नारायण शर्मा जिला संरक्षक संजय खान कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दांगी वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल कुशवाहा वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष, शंकर लाल अहिरवार वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत जिला सचिव, उदयपाल आदिवासी जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश सूत्रकर जिला संगठन मंत्री, विनोद चंदेल जी जिला सलाहकार राजकुमार कौरव कार्यालय मंत्री सुनील चौबे को भांडेर तहसील अध्यक्ष सुनील यादव को सेवड़ा तहसील अध्यक्ष राजकुमार रैकवार जी को उनाव ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य संगठन के पदों पर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंप गए और संघ के सभी पदाधिकारियो को शपथ दिलाई इस अवसर पर आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश समाधिया जी द्वारा लघु वेतन कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की संघ के विभिन्न विभागो के बहुत से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।