महोबा। आगामी महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न चेकिंग अभियानों के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र के निर्माण पर प्रभावी रोकथाम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री अर्जुन सिंह के द्वारा गठित की गई उ0नि0 बुद्धि सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 22/2025 धारा 118(1)/288/109/351(3) BNS से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त मोन्टी वर्मा पुत्र रामचरन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी काली पहाड़ी हाल पता डूणी लौडी तिगैला थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा को लवकुश नगर रोड़ बिच्छू पहाड़िया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढौत्तरी की गई । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
Please follow and like us:
