महोबा। महाकुम्भ- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद महोबा में पुलिस अधीक्ष महोबा, श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपदीय यातायात एवं थाना पुलिस टीम ने वाहनों में अवैध रूप से स्थापित हूटर, काली फिल्म जो कि मोटर वाहन अधिनियम के नियमों और विनियमों के अनुसार अवैध है, इनके खिलाफ अभियान चला रही है, दिनांक 04 जनवरी से एडवायजरी जारी करते हुए इस अभियान की शुरुआत की गयी थी, जिसमें सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध करते हुए अपील की गयी थी कि वह 02 दिवस के अन्दर अपने वाहनों में काली फिल्म व हूटर यदि लगा हो तो उसको स्वयं निकलवा लें, 02 दिवस के उपरान्त यदि वाहन में काली फिल्म व हूटर पाया जाता है तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Please follow and like us:
