दतिया। कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दतिया में सोमवार को बम बम महादेव के पास जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।प्रदेश सचिव अशोक दांगी बगदा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक सरल, सौम्य और ईमानदार नेता थे। देश ने एक महान अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त को खो दिया। उनका योगदान भारत के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने ने कहा कि आर्थिक संकट के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह का नेतृत्व देश के लिए वरदान साबित हुआ। उनकी सादगी और दूरदर्शी सोच ने भारत को नई दिशा दी और सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्ज माफी और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया।इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी और ईमानदारी से हर भारतीय प्रेरणा लेता रहेगा। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता अंबिका शर्मा,प्रदेश सचिव अशोक दांगी वगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप पाठक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी शरण कुशवाह,शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभू गोस्वामी, रामकुमार कौरव,मुईन कुरैशी, रामकुमार मौगिया, पुष्पराज राजपूत,नरेंद्र गुर्जर मंजू गौतम,अशफाक खान, अमरीश वाल्मीकि,फैजल खान,प्रिंस वाल्मीकि,अमित राजपूत,मानस दुबे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Please follow and like us: