हमीरपुर । जनपद में राठ कस्बे के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सोमवार को सामाजिक संस्था जेसीआई के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब पांच सैकड़ा मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से आये अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आए हुए मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की।
इस दौरान मौजूद जेसी नवीन बुधौलिया व उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चल रहे जेपी सप्ताह समारोह के अंतर्गत आज सोमवार को राठ कस्बे के नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम करीब 4:00 तक चलता रहा। तथा नगर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब पांच सैकड़ा लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। बताया कि लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से आई अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं भी दीं। आईएफ दौरान मेदांता लखनऊ चिकित्सकों की टीम के अलावा नगर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुरेंद्र सिंह होम्योपैथिक डॉक्टर बृजेंद्र पचौरी और डॉक्टर पवन राजपूत के अलावा के जी अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता और शिव शरण सोनी सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
