हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के बड़ी जुल्हैटी इलाके में मामूली विवाद के चलते मोहल्ले के दो दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी। जब बुजुर्ग व्यक्ति का पुत्र अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ा तो उक्त दबंगों ने युवक के साथ भी गाली गलौज कर हथियार से उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के बड़ी जुल्हैटी इलाके के निवासी सत्तार शाह पुत्र गफूर शाह ने आज सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि आज सोमवार की को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले के ही दो दबंग युवक उसके पास आए और उसे गालियां देते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगे। बताया कि जब उसने विरोध किया तो उक्त दबंग व्यक्ति उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। बताया कि तभी उसका पुत्र एहसान अली उसे बचाने के लिए दौड़ा तो उक्त दबंगों ने अपनी जेब में रखे किसी धारदार हथियार से उसके पुत्र के चेहरे पर हमला कर दिया। जिससे उसका पुत्र घायल हो गया है। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
