हमीरपुर / जनपद में राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव में विपक्षी के खेत में काम करने पर नाराज दंपति ने खेतिहर मजदूर को के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित मजदूर व्यक्ति ने मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव के निवासी हरिश्चंद्र पुत्र मूलचंद ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:30 वह गांव के रामगोपाल के खेत में धान रोपाई कर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव के ही दबंग दंपत्ति ने उसे रोक लिया तथा रामगोपाल के खेत में काम करने को लेकर उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उक्त दबंग दंपति ने उसके साथ जमकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप लगाया कि उसी दौरान महिला ने उसके पीठ में हंसिया से वार कर उसे घायल भी कर दिया। बताया कि घटना के बाद उसने मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है मामले में मझगवां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रकरण की जांच करा कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
