गुरसरांय (झांसी)। वेट,डेट,रेट गुरसरांय हिंदुस्तान पेट्रोलियम (छोटी गैस सर्विस एजेंसी) के संचालक के द्वारा आम उपभोक्ताओं को होम डिलेवरी जहां समय से नहीं की जा रही हैं वहीं होम डिलेवरी के नाम पर अधिक दाम उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है तो सिलेंडर का वेट की तौल भी उपभोक्ता के सामने नहीं की जाती है इस प्रकार उपभोक्ताओं द्वारा जिला कंट्रोल रूम झांसी शिकायत करने के बाद भी शिकायतों का धरातल पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है इसमें जिलापूर्ति कार्यालय झांसी के अधिकारी को जांच और कार्यवाही निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपने के बाद भी उक्त अधिकारी द्वारा निस्तारण की गुमराह भरी झूठी रिपोर्ट देकर शिकायतें फर्जी तरीके से निस्तारण की जा रही हैं। जिस संबंध में गुरसरांय के एक उपभोक्ता द्वारा जिला कंट्रोल रूम पर शिकायत संख्या 20016625011074 जो शिकायत की गई थी इसमें गलत तरीके से निस्तारण पूर्ति विभाग द्वारा कर दिया गया है इसमें संबंधित उपभोक्ता ने पुनः जिला कंट्रोल रूम पर 12 जुलाई 2025 को सूचना देकर बताया कि शिकायतों का निस्तारण न कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां तक कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा अभद्र भाषा बोलकर उपभोक्ताओं को धमकी दी जाती हैं कि में जो चाहूं करूंगा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यहां तक कि इसके पहले एक और उपभोक्ता को बड़ी दरों पर होम डिलेवरी गैस सिलेंडर दिया था लेकिन गैस एजेंसी संचालक और जांच अधिकारी द्वारा गलत तरीके से शिकायत का निस्तारण करने से गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के साथ बेट,रेट में लगातार अनियमितताएं कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं और लग रहा है पूर्ति विभाग से लेकर कंट्रोल रूम की शिकायतों का गलत तरीके से निस्तारण होने से उत्पीड़न करने वाले गैस एजेंसी संचालक को पूर्ति विभाग से लेकर संबंधित कंपनी द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है जिसमें गुरसरांय नगर से लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रोष है और उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी झांसी से लेकर उत्तर प्रदेश शासन से इस संबंध में बड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
