गुरसरांय (झांसी)।खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में छात्र- छात्राओं को खेल कूंद का सामान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल एवं संगीत की शिक्षा से मानसिक एवं शारिरिक विकास होताहै ।उन्होंने कहा कि संसाधन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।अभिभावक बच्चों को नित्य विद्यालय भेजें और शिक्षा के अभियान में सहयोग करे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के सदस्य सुशील स्वामी, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने की।संचालन संजय दोन्देरिया ने किया।अंत में बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर डॉक्टर विवेक मुदगिल,राजेश चंद्र, अमित प्रताप भदौरिया, सुनील व्यास,सरजू शरण पाठक,शिवम गिरि, प्रदीप सोनी,उपमा सिंह,अर्चना मोदी,मुकेश खैर,राकेश व्यास,मंजू वर्मा, सुरभि पटेल,वर्षा विश्वकर्मा, राज बहादुर सिंह,राम सेवक गौतम,अशोक आर्या,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप,राहुल ,समता,मुन्ना नामदेव आदि उपस्थित रहे।
