दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
महोबा । टिकरिया गांव में समाजवादी पार्टी के युवा नेता अनंत नारायण यादव ने अपने जन्मदिन समारोह को विवादित बना दिया। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इस फायरिंग में उनके साथ तीन अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
महोबकंठ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने फायरिंग का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आया है। अनंत नारायण ने भी अपना प्रभाव दिखाने के लिए इस वीडियो को शेयर किया। गांव वालों के मुताबिक फायरिंग की आवाजों से लोग भयभीत हो गए। कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सामने आने के बाद महोबकंठ थाने की पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। प्रशासन जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेगा।
Please follow and like us:
