दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
महोबा । पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड़ के उपरान्त पुलिस लाइन महोबा का भ्रमण कर जनपद महोबा में प्रस्तावित पुलिस भर्ती-2023 में चयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु जेटीसी/आरटीसी बैरक, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।
जनपद महोबा को आवंटित रिक्रूट आरक्षियों महिला एवं पुरुष के जीटीसी एवं आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस लाइन प्रशिक्षण केन्द्र में नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि निकट भविष्य में जनपद महोबा में आरक्षी पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है, प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया है। पुलिस लाइन में आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण कर उनके निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से अतिशीघ्र पूरा किये जाने के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक दुबे, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, सीए जाकिर हुसैन, पीआरओ विषयदेव बुन्देला सहित अन्य सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधि./कर्म. मौजूद रहे।
Please follow and like us:
