महोबा । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की चेकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना खरेला प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह द्वारा गठित की गयी उ0नि0 रामअभिलाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में मु0नं0 194/18 मु0सं0 270/14 धारा 147/148/149/323/504/506 आईपीसी के मुकदमें से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः 1.राजेन्द्र लोधी पुत्र नंदराम लोधी उम्र 50 वर्ष 2.कुँवरलाल पुत्र जगन्नाथ उम्र 54 वर्ष 3.भैयालाल पुत्र जगन्नाथ उम्र 50 वर्ष निवासीगण ग्राम दमदमा(जरौली) थाना खरेला जनपद महोबा को थाना क्षेत्र के ग्राम दमदमा (जरौली) से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है ।
Please follow and like us:
