बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढाओं‘‘के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा तैयार कराया गया जागरूकता रथ समस्त विकासखण्डों के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों भ्रमण कर जनसमुदाय के बीच बेटियों के महत्व एवं बेटा-बेटियों में समानता के संदेश का प्रचार- प्रसार करेगा।जागरूकता के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव एवं महिला एंव बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय उपस्थित रहें।
Please follow and like us:
