बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों में आए आवेदनों की समीक्षा की एवं समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया की इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के आवेदन लेकर लाभांवित किया जाए एवं पेडेंसी को समाप्त किया जाए।इसअभियान में विभिन्न विभागों की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाए।इसके पश्चात श्री माकिन ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के जबाव में संबधित अधिकारी किसी भी दशा में गलत जानकारी न भरे अन्यथा संबधित अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।बैठक में कलेक्टर श्री माकिन ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने- अपने कार्यालय के टीएल में लंबित प्रकरणों का भी समय- सीमा मे निराकरण करें। प्रत्येक सोमवार को इसकी समीक्षा की जाएगी।बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर नीरज शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतधनंजय मिश्रा,एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
