बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया । खेलों से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेल के मैदान पर सब खिलाड़ी होते हैं, कोई अमीर गरीब और ऊंची नीची जाति का नहीं होता। खिलाड़ी की खेल प्रतिभा को सभी सम्मान देते हैं।अतः हम आपसी मतभेद भूलकर आपस में मिल जुलकर रहें यह सीख खेलों से मिलती है। यह विचार मप्र कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने बीना के कंजिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर व्यक्त किए।उन्होंने कहां कि मैं दतिया में दतिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष हूं। क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन दतिया में किए जाते है। हमारे दतिया से क्रिकेटर कपिल सेठ और अभय शर्मा रणजी ट्रॉफी तक पहुंचे। क्रिकेट मंहगा खेल हैं, आप बॉलीबॉल खेलें,फुटबॉल खेलें पर कोई न कोई खेल जरूर खेलें। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन समिति की सराहना की तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
