रिपोर्ट- नीलेश एन.के.डी.
टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय, मोंठ के छात्र राजकुमार कुशवाहा (निवासी साकिन) एवं छात्रा दीक्षा राजपूत (निवासी बेलवा कला) का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन हुआ है। दोनों की सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने दोनों चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से प्रतिवर्ष अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स-रोवर्स, खेल गतिविधियों, समृद्ध पुस्तकालय तथा संस्थापक दीपनारायण सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रणव त्रिपाठी, डॉ. बृजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रचना सिंह, डॉ. इंदर सिंह शास्त्री, डॉ. अजय निरंजन, डॉ. पूनम यादव, हेमंत कुशवाह, तन्वी सिद्दीकी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
