संवाददाता : नीलेश एन.के.डी.
मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरथरी निवासी अखिलेश वर्मा ने मोंठ पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए गांव के ही दो लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, वह शाम करीब 5 बजे अपने खेत से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के दो लोगों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
अखिलेश वर्मा ने मोंठ पुलिस से शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Please follow and like us:
