संवाददाता – नीलेश एन.के.डी .
मोंठ। नगर क्षेत्र में लम्पी रोग से प्रभावित आवारा गोवंशों के उपचार को लेकर पहल की गई है। इस संबंध में युवा नेता आशु यादव द्वारा पूर्व में ज्ञापन देकर प्रभावित गोवंशों के इलाज की मांग की गई थी। इसके बाद मोंठ नगर की स्थायी गौशाला में लम्पी रोग से प्रभावित गोवंशों के उपचार की व्यवस्था की गई।
पशु चिकित्सक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गौशाला में लम्पी रोग से प्रभावित गोवंशों का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। इसके साथ ही बीमारी से बचाव के लिए 150 से अधिक गोवंशों का टीकाकरण भी कराया गया।
इस दौरान राजेश कुमार, नकुल राजपूत, हिमांशु, राहुल और राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पशु चिकित्सकों ने गोवंशों की नियमित निगरानी और समय पर उपचार को बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक बताया।
Please follow and like us:
