गुरसरांय (झांसी)। गैस एजेंसी की भारत की गाड़ी से सिलेंडर सप्लाई करने जा रहे ड्राइवर को सड़क पर जबरिया मारपीट कर उससे रुपया छीनने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल गैस सप्लाई करने वाले ड्राइवर राघवेंद्र अहिरवार पुत्र मुन्ना लाल अहिरवार निवासी ग्राम सरसैड़ा थाना गुरसरांय जिला झांसी को उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य गुरसरांय लाए जहां उसका उपचार किया गया। इस संबंध में थाना टहरौली जिला झांसी में पीड़ित राघवेंद्र अहिरवार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया की प्रार्थी आकांक्षा भारत गैस एजेंसी गरौठा पर काम करता है और 7 अगस्त को प्रार्थी एजेंसी की गाड़ी यूपी 93 बीटी 2011 को लेकर सिलेंडर देने ग्राम बसारी गया था जब वहां से लौट कर आ रहा था तो मैंगांव बसारी रोड पुलिया के पास पहुंचा तो कुछ अन्ना जानवर सड़क पर आ गए उनको हटाने के लिए गाड़ी रोकी तो वहीं पास में बैठा व्यक्ति ग्राम बसारी निवासी आ गया और बिना कुछ कहे हमको लाठी डंडों से मारने पीटने लगा हमारी जेब में रखें सिलेंडर बिक्री के रुपए जबरन छुड़ा लिए हमको मारा पीटा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर कहां चमरा वाले थाने गया तो जान से मार देंगे हमारी रोकड़ के रुपया करीब तेरा हजार नौ सौ दो रुपया छीन कर मौके से भाग गया। मौके पर प्रार्थी ने 112 डायल किया था। पीड़ित ने थाना टहरौली प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
