झाँसी –अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भसमापन दिवस 28 सितंबर 2026 के अवसर पर जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतरविभागीय अभिशरण एवं संवेदनीकरण कार्यशाला आज दिनांक 28.09.2026 को अपराह्न 2:30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार झाँसी में आयोजित की गयी। जिसमें डॉ० शिशिर पुरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० आशीष अग्निहोत्री उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल अधिकारी एम०टी०पी० झाँसी), जिला महिला चिकित्सालय से डॉ० प्रियंका चौधरी, म०ल०बा० मेडीकल कॉलेज से डॉ मनु शुक्ला (सहायक प्रोफेसर), निजी चिकित्सालय से डॉ० प्रीति गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं अपर शोध अधिकारी राज बृजेंद्र सिंह तथा ब्लॉक स्तरीय सामू०स्वा० केंद्रों के अधीक्षक एवं प्राथ० स्वा०केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें।
उक्त कार्यशाला में डॉ० प्रियंका चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन के संबंध में अद्यतन जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत की एवं निजी चिकित्सालय से डॉ० प्रीति गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सुरक्षित गर्भ समापन के संबंध में अद्यतन जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत की गयी तथा म०ल०बा० मेडीकल कॉलेज से डॉ मनु शुक्ला (सहायक प्रोफेसर) द्वारा भी अपनी जानकारी साझा की गयी।
अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा उक्त के संबंध में निर्देश दिये गये तथा डॉ० आशीष अग्निहोत्री उप मु०चि०अधि०/ नोडल अधिकारी द्वारा सभी का अभिवादन किया गया।
