गुरसरांय(झांसी)।गुरसरांय निवासी अवनीश देवलिया को भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग की गवर्निंग/एडवाइजरी बॉडी शासी एवं सलाहकार निकाय का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनके मनोनीत होने पर नगर की मीडिया के प्रमुख सोम मिश्रा,कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी, शौकीन खान,धर्मेंद्र सोनी बल्ले सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
Please follow and like us:
