गुरसरांय (झांसी)। आज मंगलवार को बुढवा मंगल पर श्री हनुमान जी मंदिरों से लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर गुरसरांय में जनकल्याण के लिए धार्मिक मंगलकारी मंगल कार्यक्रमों की भव्यता से दिनभर धूम रहेगी। जिसको लेकर थाने के मंदिर,प्राचीन बाल विद्या मंदिर,मुख्य,बाजार, नई बस्ती बड़े हनुमान जी मंदिर,खेरापति हनुमान जी मंदिर सहित नगर के सभी श्री हनुमान मंदिर और धार्मिक स्थलों पर सोमवार से ही रामायण संगीतमय कार्यक्रमों को किया जा रहा है तो आज 22 सितंबर मंगलवार को बुढवा मंगल के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों,अनुष्ठानों से लेकर विशाल नगर व ग्रामीण क्षेत्र का भंडारा व भव्यता के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इसके लिए जगह-जगह एक दिन पहले से ही मिष्ठान आदि भी बनना बड़े स्तर पर चालू है तो दूसरी ओर पूरे नगर में श्री हनुमान जी,श्री रामजी के जयकारों की धूम मची हुई है।
मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते पुलिस हुई सक्रिय
गुरसरांय पुलिस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने गुरसरांय पुरुष,महिला टीम के साथ जहां मुख्य मार्गों और धार्मिक स्थलों पर पैदल गश्त किया तो धार्मिक स्थलों से लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों पर आयोजन के पहले पूरी तरह बुढ़वा मंगल पर भारी भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था चौकस रहे को लेकर रोड़ गश्त किया तो वही शिविल ड्रेस में महिला व पुरुष पुलिस को तैनात कर अपने खुफिया तंत्र को मूर्ति विसर्जन से लेकर बुढ़वा मंगल पर कानून व्यवस्था चौकस रहे को लेकर पूरे एक्शन मोड में दिखे। रोड़ गश्त में सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार शर्मा,सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह सहित महिला, पुरुष,पुलिस बल मौजूद रहा।
