गुरसरांय (झांसी)। 21 सितंबर शाम 4:00 बजे लगभग हरदेश पुत्र स्व० अंबिका प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआं थाना एरच जिला झांसी अपनी पत्नी विनीता देवी उम्र 30 वर्ष बाइक से गुरसरांय से हरदुआं अपने गाँव जा रहा था तब ही गुरसरांय एरच मार्ग पर ढांड़ तलैया के पास ग्राम सगौली से गुरसरांय आ रहे रंजीत पुत्र मोहनलाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम विलाटी करके थाना एरच और उनके साथ सवार कृष्णानंद पुत्र कैलाश उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सगौली थाना एरच जिला झांसी उत्तर प्रदेश की दोनों बाइकों में भिडंत हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की पहुंची आवश्यक सेवा एम्बुलेंस के द्वारा सभी को आनन-फाफन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया लेकिन चारों की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
