गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेडे़ महा अभियान के तहत डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने अपनी गुरसरांय पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह,सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह,कांस्टेबल पंकज कुमार आदि पुलिस बल के साथ मिलकर लंबे समय से चकमा देकर फरार चल रहे वारंटी संतोष पुत्र मानिक लाल निवासी मोहल्ला मातवाना, जितेंद्र पुत्र स्व० तुलसीराम निवासी मोहल्ला मातवाना थाना गुरसरांय जिला झांसी को मोहल्ला मातवाना से गिरफ्तार करने में गुरसरांय पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। बताते चलें उक्त अभियुक्त न्यायालय जेएम गरौठा के यहां से लंबे समय से निर्गत वारंटी थे जिन्हें केस नंबर 207/216 अपराध संख्या 47/17 धारा 323/504 भादवि में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में भेजा गया है।
