झाँसी – सिमरधा मेला ग्राउंड में आयोजित पीडीए जन चौपाल में मुख्य अतिथि हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी उपस्थित लोगों से सीधे जनसंवाद करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28000 हजार प्राथमिक विद्यालय मर्ज कर प्रदेश के नवनिहालों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। शांति एकता की मिशाल कायम रखने वाले ग्रामों में दो लाख नए सरकारी शराब के ठेके खोलकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है चंद पूंजीपतियों के सहारे सत्ता में बैठे ये लोग किसानों, मजदूरों, दलितों के सबसे बड़े विरोधी हैं।चौपाल की अध्यक्षता कर रहे जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि राजीव अहिरवार ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के नाम पर फूट डालकर राज करने वालों का 2027 में सफाया हो जाएगा, यही बंटेंगे तो कटेंगे का नारा देकर कभी धर्म के नाम पर बांटते हैं तो कभी जाती के नाम पर बंटवारा करते हैं अब पीडीए परिवार न बंटने वाला है न कटने वाला है। किसानों की दुगुनी आय के नाम पर समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई योजनाएं जिसमें एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना को जांच के नाम पर लटकाकर हजारों किसानों का नुकसान किया है तथा राजकीय इंटर कालेज ख़ड़ौरा में शिक्षकों की तैनाती न कर हजारों छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जो जवाब पीडीए ने 2024 में दिया था वही पीडीए परिवार 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगा।चौपाल में सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला,राधेलाल बौद्ध,हेमंत अहिरवार,मुकेश कुठौंदा,राजकुमार राजपूत ने भी संबोधित किया,आयोजक कंचन राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया,संचालन सुरेश तिवारी,शाहरुख सिमरधा,सूर्यप्रताप आदि ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेश लोधी,मदन राजपूत,कमलेश बापू,श्रीराम राजपूत,वहीद खान,शंकर राजपूत,आशीष लोधी,महेंद्र राजपूत,रजनीश राजपूत,सुरजन राजपूत,महेंद्रपाल,बालकदास राजपूत,नन्नू पाल, दयाराम पाल,करन अहिरवार,प्रभुदयाल अहिरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।
